Bikaner News
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सड़क किनारे खड़े होकर पेशाब कर रहे दो युवकों की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना गुरूवार की देर शाम को नोखा के पारवां गांव के पास की है। जहां पर दो युवकों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे दोनो की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार रामवर्धन और मालूराम सड़क के किनारे पर पेशाब करने के लिए रूके थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने दोनो को टक्कर मार दी। जिससे दोनो की मौत हो गयी वहंी बाइक बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गयी। बताया जा रहा है कि दोनो युवक पारवा टोल के कर्मचारी थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया है।
पेशाब करने रूके दो युवकों को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर,दोनो युवक की मौत-Bikaner News

Leave a Comment