राजस्थान फस्र्ट न्यूज,बीकानेर। जगद्गुरु रामभद्राचार्य को हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया है। यह नोटिस यूपी के इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जारी किया है। उनके खिलाफ ये नोटिस समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव और बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम को लेकर की गई विवादित टिप्पणी के मामले में जारी किया गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रामभद्राचार्य को नोटिस जारी कर चार हफ्ते में जवाब दाखिल करने को कहा है।
कोर्ट ने रामभद्राचार्य उनके इस विवादित बयान पर स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस जारी किया है। आरोप है कि जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव और बसपा के संस्थापक कांशीराम के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी।
Join WhatsApp Group
Join Now
Leave a Comment