Bikaner News
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर से बड़ी खबर सामने आयी है। जहां पर पूर्व मंत्री और पश्चिमी राजस्थान के कद्दावर नेता देवीसिंह भाटी की तबीयत खराब हो गयी है। अचानक तबीयत बिगडऩे पर उन्हें पीबीएम अस्पताल ले जाया गया है। जहां पर हल्दीराम हार्ट केयर सेंटर में भाटी को भर्ती करवाया गया है। भाटी की तबीयत की सूचना मिलते ही भाटी समर्थक और उनके शुभचिंतक अस्पताल पहुंचना शुरू हो गए है। पूर्व यूआईटी चेयरमेन महावीर रांका भी अस्पताल पहुंचे है। फिलहाल भाटी के इलाज की प्रक्रिया जारी है और डॉक्टरों की टीम निगरानी में है।
कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री भाटी की तबीयत बिगड़ी,अस्पताल में भर्ती-Bikaner News

Leave a Comment