राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आज से पुनरासर जाने वाले यात्री रवाना हो रहे है। लगातार बाबे के जयकारों के साथ भक्त रवाना हो रहे है। जस्सुसर गेट रोड़ से लेकर चौखुंटी,हैड पोस्ट ऑफिस,पब्लिक पार्क,जयपुर रोड़ म्युजियम सर्किल तक जयकारों का जोर है। इसी बीच सेवादारों के जत्थे भी सेवा के लिए लगातार रवाना हो रहे है। हर बार की तरफ इस वर्ष भी ऊ करणी नई सेवा समिति भी सेवादारों की सेवा में हाजिर है। संस्था से जुड़े कार्यकर्ताओं ने बताया कि ऊ करणी नई सोच समिति हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पुनरासर जाने वाले यात्रियों के लिए कुंडिये से 2 किलोमीटर पहले शीतल जल,चाय,काफी,नाश्ता,भोजन,मेडिकल,स्नान की निशुल्क सेवा करने जा रही है। सेवा समिति में सेवादारों के रूप में गणेश भद्रेचा,महेन्द्र साध,उमेश सियाग,विष्णु विश्नोई,राजेश उतम,सेाहन कूकणा,मुकेश पंवार,तारजी,सहित अनेक सेवादार सेवा में हाजिर है।





