ऊपर से नीचे गिरा मजूदर,सिर में चोट लगने से हो गयी मौत

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पानी की टंकी बनाते समय असंतुलित होकर गिरने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में सदर पुलिस थाने में चुरू के रतनगढ़ निवासी चिमनाराम पुत्र डालुराम जाट ने मर्ग दर्ज करवायी है। प्रार्थी ने बताया कि उसका भाई बनवारी लाल पानी की टँकी,पाईप लाईन डालने का काम कर रहा था। इसी दौरान असंतुलित होकर नीचे गिर गया। जिसके चलते उसके सिर पर चोट लगी। घायल अवस्था में पीबीएम में भर्ती करवाया गया। जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!