Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आज अलसुबह सादुलगंज क्षेत्र में फायङ्क्षरग से दहशत फैल गयी। लगातार गोलियों की आवाज से आसपास के लोगों में डर का माहौल व्याप्त हो गया। अलसुबह यह फायरिंग सुखदेव चायल के घर पर की गयी है। सुबह करीब साढ़े चार बजे के आसपास दो युवक बाइक पर सवार होकर आए और कई राउंड की फायरिंग की गयी। गोलियों की आवाज से आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गयी। गोलियों के छर्रे घर के कांच,दीवारों पर लगे है। जिनकी पुलिस टीमें जांच पड़ताल कर रही है।
इस सम्बंध में कांग्रेस नेता धनपल चायल ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि बीते दिनों रोहित गोदारा नाम से एक फोन आया और कहा कि पांच करोड़ की रंगदारी दो। जिसके बाद फोन करने वाले ने कहा कि तेरा ऊठना-बैठना कहा है और कहा आना-जाना है। सब की सूचनाएं मेरे पास है। ऐसे में में कभी भी तेरे को मरूवा दूंगा। चायल ने बताया कि इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी थी । घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीमें भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है।
बीकानेर के इस क्षेत्र में अलसुबह फायरिंग से दहशत,देखें वीडियो-Bikaner Big Breaking