राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। उधार दिए लाखों रूपए देने से इंकार कर देने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में गंगाशहर पुलिस थाने में चौपड़ा बाड़ी निवासी राकेश प्रजापत ने राजेश कुमार उपाध्याय के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 21 जून 2022 से 6 मार्च 2025 के बीच की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपी उसकी जान पहचान का है। जिसके चलते उसने 4 लाख 50 हजार रूपए उधार दिए। जब प्रार्थी ने पैसे वापस मांगे तो आरोपी टाल मटोल करता रहा। प्रार्थी ने बतााय कि इसके बाद आरोपी ने उसे पैसे देने से मना कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।