राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शहरी क्षेत्र में दुकान में आग लग जाने की खबर सामने आयी है। घटना मोहता चौक थाना क्षेत्र की है। जहां पर साडिय़ां की दुकान में ऊपर के फ्लोर में आग लग गयी। आग लगने की सूचना के साथ ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
जिसके बाद आसपास के लोगों के प्रयासों से आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग किन कारणों से यह जानकारी नहीं मिल पायी है। आग लगने से कितना नुकसान हुआ उसका तो अभी पता नहीं चल पाया है। प्रथम दृष्टया आग का कारण शॉट सर्किट हो सकता है।