Rajasthan 1st News,Bikaner। आज देर शाम को नोखा राणोराव तालाब में दो भाईयों की चार बेटियां पानी में डूब गयी। जिसके चलते चारों की मौत हो गयी। दोनो भाईयों का परिवार बिहार का रहने वाला है और नोखा में बीते करीब दस साल से मजदूरी कर जीवन यापन कर रहे हैं। आज दिन में पांच बहने पानी के लिए शमशान के पास लगे वाटर कूलर से पानी भरने के लिए गयी लेकिन वाटर कूलर मेंं पानी नहीं मिला। जिसके चलते पांचो बहने तालाब के पास पानी भरने चली गयी। तालाब में पानी अत्यधिक होने के चलते पानी को बहनें भांप नहंी पायी और एक बहन का पैर फिसल गया। जिसके बचाते हुए तीन और बहने भी पानी में डूब गयी। पांचवी बहन ने घर पर आकर जब तक सूचना दी तब तक चारों की मौत हो चुकी थी। मृतकों में 4 बहनों सोनम, शिवानी, चांदनी और मुस्कान शामिल थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने उनको बाहर निकाल लिया था। पुलिस की गाड़ी से सभी को नोखा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। उधर, घटना की सूचना मिलने पर नोखा एसडीएम गोपाल जांगिड़, सीओ नोखा हिमांशु शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष नारायण झंवर, तहसीलदार चंद्रशेखर टाक अस्पताल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने पीडि़त परिवार को आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
बिहार के रहने वाले दो भाईयों के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़,पानी की भेंट चढ़ गई चार जिंदगी
Join WhatsApp Group
Join Now
Leave a Comment