राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। घर में घुसकर मारपीट करने और पैसे छीनकर ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कोटगेट पुलिस थाने में फड बाजार क्षेत्र में रहने वाले सोयब अली ने सदाम,इंसाफ,मुमताज,आईना,सीतारा,रूखसाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।


घटना फड़ बाजार क्षेत्र में जुलाई 6 की है। परिवादी ने बताया कि आरोपी एकराय होकर उसके घर में घुसे।जिसके बाद आरोपियों ने उसकी माँ,बहन के साथ मारपीट की और तोडफ़ोड़ की। जिसके बाद आरोपी उसके घर की अलमारी से 22 हजार रूपए निकालकर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



