बुजुर्ग महिला ने गलती से पी लिया जहर,मौत

राजस्थान फस्र्ट न्यूज,बीकानेर। गलती से जहर पीने से बुजुर्ग महिला की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जसरासर थाना क्षेत्र के मेहरामसर की है। जहां पर मेहरामसर के खेत में 4 अगस्त की रात को 65 वर्षीय महिला गुली देवी पत्नी गणेशाराम ने गलती से जहर पी लिया। जिसे अस्पातल में भर्ती करवाया गया। जहां पर करीब एक सप्ताह इलाज के बाद महिला ने दम तोड़ दिया। इस सम्बंध में मृतका के बेटे श्रवणराम ने मर्ग दर्ज करवायी है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!