राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भूकंप के झटकों को लेकर खबर सामने आयी है। यह झटके जम्मू कश्मीर में महसूस किए गए है। इस सम्बंध में राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र ने जानकारी दी है। जानकारी के अनुसार 28 दिसम्बर की शाम को करीब साढ़े सात बजे के आसपास जम्मू कश्मीर में यह झटके महसूस किए गए। जिनकी रिक् टेर स्केल पर तीव्रता 3.4 थी। इसका केंद्र किश्तवाड़ में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर था। हालांकि किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं थी।
बता दे कि कल शुक्रवार की देर रात को भी जम्मू कश्मीर में झटके महसूस किए गए थे। जिसकी रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 थी। भूकंप के झटके श्रीनगर समेत कश्मीर के कई हिस्सों में महसूस किए गए। इसका केंद्र बारामूला में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर था। हालांकि किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं थी।
