Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शराब की दुकान पर आकर विवाद करने और मारपीट करते हुए दुकान से हजारों रूपए के साथ-साथ शराब की बोतल ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कालु पुलिस थाने में शराब के ठेके सेल्समेन सरजीत ने गुड्डू, विकास, दिलेर, मगलो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।


घटना 10 मार्च की रात को 11 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि शराब की दुकान पर 5-6 लोग आए और दुकान पर आकर मारपीट करने लगे। प्रार्थी ने बताया कि आरोपी लड़कों ने उसके साथ मारपीट करते हुए दुकान के गले से ब्रिकी के करीब 30 हजार रूपए निकाल लिए साथ ही दो अंग्रेजी शराब की बोतल, दो बीयर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।



