मंत्रोच्चार के साथ धनुष पूजन हुई सम्पन्न,विजेताओं का किया गया सम्मान

राजस्थान फस्र्ट न्यूज,बीकानेर। विजयदशमी के पावन अवसर पर एकलव्य तीरंदाजी अकादमी में विधिवत धनुष पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी खिलाडिय़ों ने अपने-अपने धनुष की मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की। पंडित मुरली मनोहर पुरोहित के सान्निध्य में यह धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ, जिसमें खिलाडिय़ों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए विजय की प्रार्थना की। अकादमी की खिलाड़ी को हाल ही में जयपुर में आयोजित राज्य तीरंदाजी प्रतियोगिता में रजत व कांस्य पदक जीतने पर विशेष सम्मान दिया गया। इसके साथ ही विद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को भी मान्यता सुधार सम्मान से नवाजा गया। इस कार्यक्रम की जानकारी एकलव्य तीरंदाजी अकादमी के अध्यक्ष और भारतीय तीरंदाजी टीम के कोच अनिल जोशी ने दी। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य खिलाडिय़ों में अनुशासन, परंपरा और खेल के प्रति समर्पण को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के अंत में खिलाडिय़ों ने विजयदशमी की बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन की शपथ ली।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!