दो मासूम बच्चों के साथ इंदिरा गांधी नहर में मिला पिता का शव,पत्नी को लेकर था परेशान,पढ़ें खबर

राजस्थान फस्र्ट न्यूज,बीकानेर। अवैध सम्बंधों के चलते परिवार के तीन लोगों की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना हनुमानगढ़ के रावतसर से जुड़ी है। जहां पर बीती रात को आरडी 84 से तीन शव बरामद हुए है। दो मासूम बच्चे और उनके पिता का यह शव बताया जा रहा है। जिसके बाद युवक के परिजनों ने रावतसर थाने में मृतक युवक की पत्नी, ससुर-सास, पूर्व सरपंच पति सहित पांच जनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज करवाया है।
जानकारी के अनुसार मृतक विनोद कुमार का उनकी पत्नी तथा ससुरालवालों के साथ विवाद था। जिस पर 20 अक्टूबर को विनोद ने अपने दो बच्चों को दुपट्टे से एक साथ बांध कर इंदिरा गांधी नहर में छलांग लगा दी। आज तीनों के शव बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार मामला अवैध सम्बधों से जुड़ा है। जिसके चलते दोनो के बीच में विवाद और मनमुटाव था। आरोप है कि मृतक की पत्नी ने अन्य किसी से शादी कर ली थी और उसी के साथ रहती थी। लगातार धमकियां और परेशानी के चलते जीवनलीला समाप्त करने पर मजबूर हो गया। 20 अक्टूबर को विनोद कुमार ने अपने दोनों बेटों पार्थ व मानवीर को साथ लेकर इंदिरा गांधी नहर में छलांग लगा दी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!