हाथ रस्सी से बंधे हुए मिले युवक व महिला के शव,पढ़ें खबर

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। महिला और युवक का शव मिलने की खबर सामने आयी है। यह शव हनुमानगढ़ के संगरिया शहर के पास से गुजरने वाली भाखड़ा सिंचाई प्रणाली नहर में मिले है। जहां पर एक महिला और युवक का शव मिला है। तलाश में जुटी पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों के शव नहर से बरामद किए हैं। दोनों के हाथ रस्सी से बंधे हुए मिले हैं। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा हैं। महिला और युवक शुक्रवार से घर से गायब थे।
मृतकों की पहचान वार्ड एक निवासी शरीफा पत्नी रजाक और दौलतपुरा गांव निवासी विनोद कुमार पुत्र कृष्ण कुमार नायक के रूप में हुई है। ये दोनों शुक्रवार से अपने घर से गायब थे। हेड कॉन्स्टेबल सुखदेव सिंह ने बताया कि दोनों के गायब होने की रिपोर्ट की दर्ज है। करीब दो घंटे की खोजबीन के बाद दोनों के शव घटना स्थल से थोड़ी ही दूरी पर मिल गए। दोनों शवों को नहर से बाहर निकाला गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!