Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। साइबर ठग द्वारा तांत्रिक बनकर लाखों की ठगी करने की खबर सामने आयी है। इसको लेकर पीडि़त परिवार ने मुकदमा दर्ज करवाया है। पीडि़त परिवार ने बताया कि अब ठग जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। श्रीगंगानगर के मोरजण्डखारी निवासी विनोद कुमार ने एसीजीएम कोर्ट ने शिकायत देकर बताया- वह गांव में मजदूरी करता है।


आरोपी केवल सिंह निवासी डबवाली, सिरसा (हरियाणा) उनके घर आया और दावा किया कि वह पीर बाबा की सेवा करता है। इससे उसे तांत्रिक सिद्धियां प्राप्त हैं। उसने कहा कि वह किसी को भी अमीर बना सकता है। इस पर उसने विश्वास कर लिया।
इसके बाद केवल सिंह ने विनोद को 23 नवंबर 2024 को डबवाली (सिरसा) बुलाया और वहां सेवा के नाम पर पैसे मांगे। विनोद ने अपने जानकार महेंद्र कुमार के गूगल-पे से 30 नवंबर 2024 को 11 हजार रुपए और बाद में अपने गूगल-पे से 3 दिसंबर को 25 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। इसी तरह विनोद ने टोटल अलग-अलग ट्रांजैक्शन व नकद 9 लाख 35 रुपए ले लिए।
जब विनोद को कोई फायदा नहीं हुआ तो उसने केवल सिंह से कॉन्टैक्ट किया। आरोपी ने टालमटोल करते हुए कहा- तुम्हारा नंबर जल्द आएगा। इसके बाद में विनोद को पता चला कि केवल सिंह कोई बाबा नहीं, बल्कि साइबर ठग है। इसके बाद विनोद ने पैसे वापस मांगे। तब केवल ने धमकी दी कि मैंने तुझे बेवकूफ बनाकर पैसे ऐंठ लिए, जो करना है कर ले। अगर कोई कानूनी कार्रवाई की तो तुझे और तेरे परिवार को जान से मार दूंगा। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






