साइबर ठगी: सोशल मीडिया के जरिये भरोसा करना पड़ा महंगा,लाखों की ठगी

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। डिजीटल होती दुनिया में साइबर के मामलों में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। साइबर ठग लगातार डिजीटल प्लेटफॉर्म का दुरूपयोग करते हुए ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही मामला श्रीगंगानगर से सामने आया है। जहां पर महिला के साथ करीब 8 लाख की ठगी हो गयी।

 

पीडि़त महिला ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि रुपए इन्वेस्ट करने के इरादे से खुद को एक सोशल मीडिया ग्रुप से जोड़ा था। इस ग्रुप में कई लोग जुड़े थे। इस ग्रुप में जुड़े एक व्यक्ति ने महिला को ऐप से जोड़ा और उसे कुछ रुपए इन्वेस्ट करने के लिए कहा। इस पर महिला ने रुपए इन्वेस्ट कर दिए। महिला अपने इन्वेस्टमेंट के बढऩे के बारे में जानकारी मांगती तो सोशल मीडिया ग्रुप में जुड़ा व्यक्ति उसे ऐप पर बढ़ी हुई राशि वर्चुअल तरीके से दिखा देता।

महिला ने 16 अगस्त को पहली बार इन्वेस्टमेंट किया था। धीरे-धीरे यह राशि 7 लाख 80 हजार रुपए तक पहुंच गई। जब दिसंबर में महिला ने रुपए मांगे तो आरोपी ने उसे रुपए उपलब्ध नहीं करवाए। इस पर महिला को अपने साथ हुई ठगी का पता चला। महिला ने साइबर थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!