प्लास्टिक के कट्टे में मिला महिला का शव-Crime News

Crime News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्लास्टिक के कट्टे में महिला का शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना बीकानेर संभाग के चुरू जिले से जुड़ी है। जहां राजलदेसर थाना क्षेत्र में जोरावरपुरा फांटे के पास स्थित थामड़ा जोहड़़े के पास की है। जहां पर एक महिला का शव प्लास्टिक के कट्टे में मिला। जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को लगी तो पुलिस टीम मोके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार महिला की उम्र लगभग 30 से 35 साल है और शव करीब 10 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।

 

सूचना मिलने पर रतनगढ़ डीएसपी इंसार खान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम को सूचित किया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी भिजवाया गया है। पुलिस को महिला की हत्या की आशंका है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस को बताया कि यह कट्टा कई दिनों से जोहड़ में तैर रहा था। आज जब कट्टे को लेकर संदेह हुआ और उसे बाहर निकाला गया, तो उसके अंदर महिला का शव मिला।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!