Crime News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। महिला के गले से सोने का लॉकेट की खबर सामने आयी है। जिसके बाद पुलिस टीम ने एक्शन में कार्रवाई करते हुए घंटो मशक्कत करते हुए तीन को पकड़ा है। मामला चुरू के दूधवाखारा के लालासर गांव की है। जहां पर दिनदहाड़े हुई चेन स्नैचिंग की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने करीब तीन घंटे तक खेतों में पैदल पीछा कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है।


इस सम्बंध में लालासर बणीरोतान निवासी राजेश ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। राजेश ने बताया कि वह अपनी माता मंजू देवी के साथ सुबह खेत जा रहा था। रास्ते में गंगाराम भगत के खेत के पास एक पिकअप गाड़ी आकर रुकी, जिसमें सवार तीन युवकों ने अचानक मंजू देवी के गले से सोने का लॉकेट झपट्टा मारकर तोड़ लिया और मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद पुलिस हरकत में आई। दूधवाखारा थानाधिकारी महेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। पीछा करने पर आरोपी अपनी पिकअप छोड़कर खेतों में भाग गए।
पुलिस टीम ने पैदल पीछा करते हुए करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तीनों बदमाशों को दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी हरियाणा के हिसार निवासी प्रतीक, हकीकत और परमानंद उर्फ पेठा हैं।



