Crime News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर रेंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों की हेरोइन,पिस्टल के साथ दो को गिरफ्ता र किया है। यह कार्रवाई हनुमानगढ़ के संगरिया क्षेत्र में की गयी है। जहां पर पुलिस टीम ने रोही नगराना के पास नाकाबंदी के दौरान यह कार्रवाई की है।


पुलिस टीमों ने तस्करों के पास से 15 करोड़ की हेरोइन और 2 मेड इन चाइना निर्मित पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। तस्कर हैरियर एसयूवी में ये ड्रग्स और हथियार सप्लाई करने की फिराक में घूम रहे थे। एसयूपी में 14 जिन्दा कारतूस भी मिले हैं। दोनों की जांच में सामने आया कि ये लगातार विदेश में बैठे एक हैंडलर से निर्देश ले रहे थे।
जांच में यह भी अंदेशा जताया गया है कि हथियार और ड्रग्स पाकिस्तान से भारत में सप्लाई हुई है। अवैध हथियार और हेरोइन तस्करी के मामले में भूपेन्द्र सिंह निवासी बठिंडा (पंजाब) और नासिर डीग (राजस्थान) को पकड़ा है। दोनों आरोपियों से नशे और हथियार की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ की जा रही है।


