महिला से जान पहचान बढ़ाकर किया शारीरिक शोषण,खुद की शादी तय हुई तो बात करना किया बंद,पढ़ें खबर-Crime News 

Crime News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। तलाकशुदा महिला के साथ युवक द्वारा शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में पीडि़ता ने श्रीगंगानगर के पुरानी आबादी थाने में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया हे। पीडि़ता ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि करीब 10 वर्ष पूर्व उसका पति से तलाक हो गया था। उसके वर्तमान में 17 साल की बेटी और 15 साल का बेटा भी है।

आरोपी पवन कुमार शराब की दुकान के बाहर बस स्टैंड के निकट अंडों और अन्य खाद्य पदार्थों की रेहड़ी लगाता है। विवाहिता ने आरोप लगाए हैं कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व आरोपी से फेसबुक पर दोस्ती हुई। इसके बाद मैसेंजर पर चैटिंग होने लगी। फिर फोन नंबर शेयर कर लिए और फोन पर बातें होने लगीं तथा आरोपी मिलने घर आने लगा। उसने पीडि़ता को शादी का प्रस्ताव देकर अनैतिक संबंध बनाने शुरू कर दिए। आरोपी लगातार करीब सवा साल से पीडि़ता का शारीरिक शोषण करता रहा।

पीडि़ता ने परिवाद में बताया कि आरोपी से दोस्ती होने के बाद उसकी आर्थिक मदद भी की। दो से दस हजार रुपए की कई बार शॉपिंग करवाई। किसी परिचित से डेढ़ लाख रुपए लाकर दिए। आरोपी ने करीब एक माह से बातचीत करना अचानक से बंद कर दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!