Crime News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत बीकानेर रेंज पुलिस ने गैंगस्टर रोहित गोदारा से जुड़े एक गुर्गे को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई हनुमानगढ़ के भादरा पुलिस ने की है। पुलिस टीम एसपी के निर्देशों पर गैंगस्टर व उसके फॉलोवर्स के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की है।


पुलिस टीम ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध को रोका और पुछताछ की। तलाशी लेने पर युवक के पास से दो ङ्क्षजदा कारतूस मिले। पुलिस ने राहुल कुमार उर्फ अजे को कारतूसों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी राहुल गैंगस्टर रोहित गोदारा और वीरेन्द्र चारण से जुड़ा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई प्रकरण दर्ज है।



