यूथ कांग्रेस में विवाद,प्रदेशाध्यक्ष को वाट्सअप के जरिये नोटिस

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। यूथ कांग्रेस में सब कुछ ऑल इज वेल नहीं होने की खबरें सामने आ रही है। कल प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पुनिया ने तीन जिला अध्यक्षों को हटा दिया था। जिसके बाद अब विवाद गहरा गया है। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने बिना प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी को जानकारी दिए बिना तीन जिला अध्यक्षों को सस्पेंड कर दिया। जिसके बाद प्रदेश प्रभारी मोहम्मद शाहिद ने यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अभिमन्यु पूनिया को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। इस पूरे मामले में गुटबाजी भी खुलकर सामने आ गई है। प्रदेश प्रभारी मोहम्मद शाहिद ने प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया को नोटिस जारी करते हुए बिना प्रभारी और सह प्रभारी की जानकारी के तीनों जिला अध्यक्षों को हटाने पर सवाल उठाते हुए जवाब मांगा है। आगे से कोई भी आदेश प्रदेश प्रभारी और से प्रभारी के हस्ताक्षर वाले लेटर हेड पर ही जारी करने के भी निर्देश दिए गए हैं। अभिमन्यु पूनिया के अलावा संगठन जीएस अरबाब खान पठान को भी बिना प्रभारी को जानकारी दिए सस्पेंशन सूची को शेयर करने के कारण नोटिस जारी किया गया है। यूथ कांग्रेस के वॉट्सऐप ग्रुप में ही नोटिस जारी कर जवाब तलब करने से विवाद और बढऩे के आसार हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!