HTML tutorial

इलाज के दौरान कांस्टेबल की मौत,ड्यूटी से लौटने के बाद लगाई थी फांसी




-नोखा थाने में तैनात था कांस्टैबल विकास
-देर रात पीबीएम में हुई मौत
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पुलिसकर्मी द्वारा ड्यूटी से लौटने के बाद सुसाइड का प्रयास करने और फिर इलाज के दौरान मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा क्षेत्र की है। नोखा थाने में तैनात कांस्टेबल विकास मीणा बुधवार को ड्यूटी पुरी कर घर पर पहुंचा। जहां पर रात को करीब 10 बजे के आसपास विकास ने घर में फांसी लगा ली। जैसे ही पत्नी को पता लगा तो वो जोर से चिल्लाई। जिसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घर में कमरे का गेट तोड़कर विकास को फंदे से उतारा। घायल अवस्था में उसे नोखा के अस्पताल ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद पीबीएम रैफर कर दिया गया। जहां पर इलाज के दौरान देर रात को विकास की मौत हो गयी। फिलहाल फांसी का फंदा लगाने के पीछे के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है।

Join WhatsApp Group Join Now
error: Content is protected !!