राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन ङ्क्षसह के निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धाजंलि दी। कांग्रेस के अब्दुल रहमान लोदरा ने बताया आज चौधरी भीमसेन बालो उद्यान में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेस जन एकत्रित हुए। सचिव मनोज चौधरी ने बताया की मनमोहन सिंह भारत के लिए एक युग पुरुष के रूप में जाना जायेगा है,उनके कार्यकाल में हुए नरेगा जैसी योजनाएं भारत में ऐतिहासिक कार्य हे। जिन्हें आज भी याद किया जा रहा है।

 

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी एसएमडी के प्रदेश महासचिव जयदीपसिंह जावा ने बताया कि मनमोहन सिंह के द्वारा जो भारत में योजना लागू की गई, जिनमें आरटीई,आरटीआई,राइट टू एज्यूकेशन यह भारत के गरीब लोगों के लिए ऐतिहासिक कार्यकाल था। आज श्रद्धांजलि सभा मे अब्दुल रहमान लोदरा, मनोज चौधरी, जयदीपसिंह जावा, हाजी खान, राजेश पुनिया,विकाश रावत विजेंदर सिंह राठौड़, अकबर जोइया, चित्रेश गहलोत, दिलीप सिंह बेनीवाल, भीखम खान, महबूब रंगरेज, विजय खत्री, गोरधनलाल मीणा, रोहित पंडित, रमेश नायक, माइकल पंडित, बलराम नायक, मेघराज तंवर, उमेश पुरोहित, पपू गुजर सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!