केन्द्रीय मंत्री के खिलाफ थाने में शिकायत,जीभ काटने और आंतकवादी तक कहा नेताओं ने,पढ़ें खबर

राहुल गांधी के खिलाफ हेट स्पीच
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा व उसके सहयोगियों द्वारा लगातार हैट स्पीच का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जिसको लेकर आज कई राज्यों में प्रदर्शन किया गया। वहीं दिल्ली में अजय माकन ने तुगलक रोड़ पुलिस स्टेशन में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू समेत 4 नेताओं की शिकायत की। माकन ने कहा कि दो प्रदेशों में चुनाव हो रहे हैं। इसी के चलते कुछ नेता माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं कांग्रेस ने दिल्ली, मध्य प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों में भाजपा नेताओं के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया।
जान क्या बोले नेता-
कांग्रेस के विरोध के बीच राहुल के खिलाफ भाजपा और उसके एक अन्य सहयोगी नेता ने फिर बयान दिया। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि राहुल गांधी विदेश में जाकर देश की प्रतिष्ठा को गिराते हैं, उनका पासपोर्ट रद्द होना चाहिए। वहीं भाजपा सांसद अनिल बोंडे ने कहा- राहुल की जीभ काट लेनी चाहिए।
दिल्ली में राहुल गांधी के घर के बाहर 11 सितंबर को भाजपा ने प्रदर्शन किया था। इस दौरान भाजपा नेता तरविंदर सिंह मारवाह पर राहुल को मारने की धमकी देने का आरोप लगा।
केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने 15 सितंबर को कांग्रेस लीडर राहुल गांधी को आतंकवादी बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हिंदुस्तानी नहीं हैं। उनको भारत से प्यार भी नहीं है। राहुल ने पहले मुसलमानों का इस्तेमाल करने की कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं हुआ तो वे अब सिखों को बांटने की कोशिश कर रहे हैं।
16 सितंबर को महाराष्ट्र के बुलढाणा से विधायक संजय गायकवाड़ ने कहा, राहुल गांधी पिछड़ों, आदिवासियों का आरक्षण खत्म करना चाहते हैं। उन्हें इसका इनाम मिलेगा, जो भी राहुल की जीभ काटेगा, उसे 11 लाख रुपए दिए जाएंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!