शीतलहर का अलर्ट जारी,24 घंटे में तेजी से बदला मौसम,ठंड की दस्तक के साथ ही धूणे हुए चेतन

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर सहित प्रदेशभर में बीते 24 घंटे में तेजी से मौसम में बदलाव आया है। रविवार की सुबह तेज हवाओं ने धूजणी छुड़वा दी। आम दिनचर्या के मुकाबले दिनभर सर्दी का अहसास रहा। जिसके चलते आमजन संड़े के दिन आनंद लेता दिखाई दिया। चर्चाएं हुई कि अबे नहीं तो कद आई ठंड। वहीं शाम होते-होते ठंड ने अपना रोब फिर से दिखाना शुरू किया तो वर्षो से जारी धूणे भी चेतन हो गए। धूणों पर सर्दी की दस्तक साफ नजर आयी।

दूसरी तरफ मौसम विभाग ने भी प्रदेश में शीतलहर को लेकर अलर्र्ट जारी कर दिया है। 9 से 11 दिसंबर तक प्रदेश में शीतलहर (कोल्ड वेव) चलने की चेतावनी जारी की गई है। 11 दिसंबर को सबसे ज्यादा 5 जिलों में ठंड (कोल्ड वेव) का असर रहेगा। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। जयपुर मौसम केन्द्र ने कल (सोमवार) से राजस्थान में शीत लहर (कोल्ड वेव) चलने का अलर्ट जारी किया है। इसका प्रभाव राजस्थान उत्तरी और पूर्वी जिलों में रहेगा। शेखावाटी के एरिया में 9-10 दिसंबर से तापमान में और गिरावट होने की संभावना जताई गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!