प्लॉट में सोना बताकर की 22 लाख की ठगी,बीकानेर के दो तांत्रिक गिरफ्तार

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्लॉट में सोना होने की बात कहकर लाखों रूपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। मामला श्रीगंगानगर के शहर दुर्गा मंदिर के पास का है। इस सम्बंध मेंं हरमिलापी कॉलोनी के प्रेम कुमार पुत्र नानकचंद ने
सुरेश ग्रोवर, सतपाल, महेंद्रसिंह, अताउल्ला और हिमदुल्ला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि वर्ष 2021 में उसने प्लॉट खरीदा। जिस पर निर्माण कार्य की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान एक आरोपित ने उसे कहा कि इस जमीन पर सोना हो सकता है। प्रार्थी को उसने अपनी बातों में उलझाकर अपने झांसे में लिया। जिसके बाद प्रार्थी ने आरोपित के कहने पर बीकानेर से अताउल्ला और हिमदुल्ला नाम के तांत्रिक को बुलाया। दोनो ने कहा कि इस जमीन पर 80 सें 90 किलो सोना हो सकता है। जिसकी कुछ तांत्रिक विद्याए करनी होगी।

 

प्रार्थी ने बताया कि आरोपित अताउल्ला ने कुछ तंत्र विद्या के प्रयोग भी किए। उसने सोने के शुद्धिकरण के लिए 12 लाख रुपए मांगे। प्रेम ने मना किया तो अताउल्ला ने कहा कि सोने का पता लगने के बाद उपाय करने से मना करोगे तो परिवार को नुकसान होगा। इस पर वह डर गया और उनकी बातों में आ गया। उसने आरोपी को 12 लाख रुपए दे दिए। आरोपियों ने कुछ दिन बाद कुछ अन्य तांत्रिक विद्याएं करने के नाम पर पीडि़त से करीब 10 लाख रुपए ले लिए। इस सारे काम में अताउल्ला का साथ उसके भाई हिमदुल्ला ने भी दिया।
इसके बाद लंबे समय तक प्लॉट में दबा सोना नहीं मिलने पर पीडि़त ने आरोपियों से उसके रुपए लौटाने की बात कही, लेकिन दोनों ने उसके रुपए नहीं लौटाए।पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर दो आरोपित को गिरफ्तार किया है। दोनो बीकानेर के तिलकनगर क्षेत्र में रहने वाले है। पुलिस ने दोनो तांत्रिकों को तीन दिन के रिमांड पर लिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!