राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। होटल में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना चुरू के कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर एक होटल में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में पीडि़ता की माँ ने महिला थाने में शिकायत दी है। दूधवाखारा थाना क्षेत्र की महिला ने बताया कि उसकी बेटी की उम्र 18 साल 3 महीने है।
तीन साल पहले उसकी बेटी चूरू के एक कॉलेज में पढ़ती थी। राजगढ़ तहसील का एक युवक उसकी बेटी का पीछा करता था। वह छेड़छाड़ करता और अश्लील मैसेज भेजता था। पांच महीने पहले आरोपी पीडि़ता को कॉलेज के पास स्थित एक होटल में ले गया। वहां उसने दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए। आरोपी ने पीडि़ता को धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो उसके भाई को जान से मार देगा।
बाद में आरोपी ने अश्लील तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए। पीडि़ता की शादी हो चुकी है। इसके बावजूद आरोपी उसे धमका रहा है। वह पीडि़ता के ससुराल जाकर भी अभद्रता कर चुका है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है।