Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मनरेगा बचाओ संग्राम के अंतर्गत आज बगला नगर वार्ड 01 में विशाल सभा का आयोजन रखा गया। जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ बीडी कल्ला, जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल, ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर नागौरी, यूथ काग्रेस के अध्यक्ष भंवर कूकना, तोल राम सियाग, पार्षद प्रतिनिधि मुनीराम कूकना, मंडल अध्यक्ष मुकेश जोशी, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष हसन अली गोरी, हरि किशन जाट सहित अनेेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहें।



मनरेगा को लेकर पूर्व मंत्री डॉ. कल्ला ने कहा कि पुराने विधेयक में परिवर्तन करके पूर्व में शत प्रतिशत राशि राज्यों को केन्द्र से मिलती थी उसमें कटौती करके 40 प्रतिश राशि राज्यों को देने पर 60 प्रतिशत राशि राज्यों में केंद्र प्रदान करने का विधयेक लागू किया गया जो कि संभव नहीं है। इस परिवर्तन का राजस्थान उतर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार पंजाब बंगाल सहित सभी राज्यों में व्यापक प्रभाव पड़ेगा। राज्य की हिस्सा राशि नहीं मिलने पर केंद्र सरकार उक्त बजट नहीं दे सकेगी।

डॉ. कल्ला ने कहा कि पूर्व योजनानुसार ग्रामीण क्षेत्र में कौन-2 सा कार्यस्वीकृत है इसका निर्णय ग्राम सभाओं में होता था। भारत सरकार आधारभूत ढांचे के संबंध में स्वयं निर्णय कर कार्यों की स्वीकृति देगी। ग्रामीणजनों के अधिकार समाप्त हो जांएगे। डॉ कल्ला ने विस्तार से इस योजना पर प्रकाश डालते हुए उक्त विधेयक के विरोध किया एवं मनरेगा को पूर्ववत रखने हेतु जन जागरण पर जोर दिया।

आमजनों से इस हेतु राष्ट्रपति को एवं केंद्र सरकार को पोस्टकार्ड भेजकर विरोध करने का आवाहन किया। वहीं बीकानेर में वर्तमान गौ माता कि गोचर बचाने को लेकर, पर्यावरण खेजड़ी को बचाने को लेकर अपनी बात रखी। जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने कहा कि मनरेगा को बचाने के लिए काग्रेस संघर्ष करती रहेगी और इसकी रक्षा करेगी।



