झुठी फायरिंग से जुड़ा मामला: पुलिस ने हथियार तस्कर को पिस्टल के साथ किया गिरफ्तार

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। 5 सितम्बर को नोखा के अम्बेड़कर कॉलोनी में फायरिंग के मामले में राज से पर्दा उठा दिया हे। पुलिस के अनुसार चेतन तेजी जो कि हिस्ट्रीशीटर है। उससे पिस्टल चैक करते समय गोली चल गयी और वह घायल हो गया। जिसके बाद चेतन तेजी ने फर्जी कहानी रचकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान आसपास के सीसीटीवी खंगाले और कुछ संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई। जिसके बाद पता चला की आरोपित ने फर्जी कहानी रची। पुलिस ने इस मामले में हथियार तस्कर मनीष भाटी को गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ जनवरी 2024 में दिल्ली में 15 अवैध पिस्टल का मामला दर्ज किया गया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!