राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्लॉट पर कब्जा का प्रयास करने और पैसे छीन लेने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में गंगाशहर पुलिस थाने में भोजासर निवासी विष्णु प्रकाश सुथार ने शिवपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना लेघाबाड़ी श्रीरामसर में 20 दिसम्बर 2024 की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उसके प्लॉट पर लम्बी दीवार बनाई हुई थी। जब उसने पडौसी से जाकर पुछा तो उसने कहा कि दीवार मैने बनवाई है। जिसके बाद आरोपित ने कहा कि यह जगह मेरी है और हम तो इसी तरीके से दूसरों के प्लॉट पर कब्जा करते है। जिसके बाद दीवार को लेकर दोनो में झगडा हुआ तो आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया। प्राथी के अनुसार आरोपित ने उसकी जेब से 20 हजार रूपए छीन लिए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
