साले ने बहनोई के साथ की लाठियों और डंडो से मारपीट,घर से निकलने पर दी मारने की धमकी

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। घर में घुसकर लाठी,डंडो से मारपीट करने और धमकी देने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस थाने में वार्ड नम्बर 1 के रहने वाले गणेशाराम पुत्र रामुराम ने जोगाराम,दामा,राजाराम,ज्यानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 1 सितम्बर की दोपहर को 2 बजे की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपित उसके घर में घुसकर लाठियों,डंडो से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। प्रार्थी ने बताया कि आरोपित ने बोला की अगर घर से बाहर निकला तो जान से मार देंगे। प्रार्थी ने बताया कि आरोपित जोगाराम ने उसकी पत्नी को अपने बहकावे में रखकर अपने पास रख रखा है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपित जोगाराम उसका साला है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!