बेकाबू होकर नहर में गिरी बोलेरो,11 की मौत,पढ़ें खबर

राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। तेज रफ्तार बोलेरो के बेकाबू होकर नहर में गिर जाने से 11 की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना यूपी के गोंडा से जुड़ी है। जहां पर तेज रफ्तार बोलेरो बेकाबू होकर सरयू में गिर गयी।
हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। इनमें ज्यादातर एक ही परिवार के हैं। बोलेरो में 15 लोग थे। 4 को शीशा तोड़कर स्थानीय लोगों ने बचा लिया। यह सभी जल चढ़ाने पृथ्वीनाथ मंदिर जा रहे थे।

 

हादसा इतना भयावह था कि बोलेरो से एक भी शख्स खुद बाहर नहीं निकल पाया। बारिश के चलते नहर में लबालब पानी था। नहर में गिरते ही गाड़ी के गेट लॉक हो गए। कुछ ही सेकेंड में पूरी गाड़ी में पानी भर गया। अंदर बैठे लोग छटपटाते रहे। तड़प-तड़पकर उनकी मौत हो गई।
जहां हादसा हुआ, वहां आसपास ग्रामीण थे। बोलेरो नहर में गिरती देख वह बचाने के लिए पानी में कूद गए। लेकिन, गेट नहीं खोल पाए। बमुश्किल खिड़की का शीशा तोड़कर 4 लोगों को बचाकर बाहर निकाला।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!