हर घर पहुँचे तिरंगा,बीजेपी कार्यकर्ताओं ने वितरित किए राष्ट्रीय ध्वज

राजस्थान फर्स्ट न्यूज़,बीकानेर।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा से जस्सुसर मंडल बीकानेर ने स्वतंत्रता सेनानी पंडित मूलचंद जी पारीक की मूर्ति को माल्यार्पण कर आमजन को 500 पांच सौ तिरंगा झंडे वितरित कर शुरुआत की । जस्सुसर मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार ओझा ने बताया कि हमारे भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भारत देश के प्रत्येक नागरिक के घर पर , हर घर तिरंगा अभियान के तहत हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा लगाया जा रहा है।

हर घर पहुँचे तिरंगा,बीजेपी कार्यकर्ताओं ने वितरित किए राष्ट्रीय ध्वज
हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के जस्सुसर मंडल ने स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय मूलचंद पारीक सर्किल जस्सूसर गेट से शुरुआत की।। स्वतंत्रता सेनानी मूलचंद पारीक की मूर्ति को माल्यार्पण कर बीकानेर के आमजन को 500 पांच सौ तिरंगा झंडे वितरित किया गये।
इस मौके पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंद्र मोहन जोशी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में हमारे देश में प्रत्येक नागरिक बढ़ चढ़कर भाग ले रहे है।
हर घर तिरंगा अभियान में आमजन के साथ सभी कार्यकर्ता ,पन्ना प्रमुख , पेज समिति बूथ अध्यक्ष, पार्षद गण, अपने-अपने क्षेत्र मे हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा झंडा वितरित कर रहे हैं और आमजन को अपने-अपने घरों पर तिरंगा झंडा लगाने के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं ।
इस कार्यक्रम में जस्सुसर मंडल के अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश कुमार ओझा, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंद्र मोहन जोशी,पूर्व पार्षद लक्ष्मी नारायण व्यास, मंडल महामंत्री चोरु लाल सुथार खेतनाथ, बलदेव स्वामी, मंडल उपाध्यक्ष संतोष शर्मा ,चंद्र प्रकाश सुथार ,अर्जुन डेलु, बलू राम ओड,जुगल आचार्य,भवानी प्रजापत,मंडल मंत्री किशन मूलचंद सोनी,भिंयाराम जोशी,अशोक सांखला, विमला स्वामी,महिला मोर्चा की अध्यक्ष भगवती स्वामी, कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश करनानी, रामचंद्र बिश्नोई,रामनिवास बेनीवाल, सहित अनेकों कार्यकर्ता गणों आमजन ने भाग लिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!