अलर्ट मोड़ पर भाजपा,31 बूथों पर भाजपा के पदाधिकारियों ने भी नहीं दिया पार्टी को वोट,पढ़ें खबर

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी नए सदस्य बनाने को लेकर तैयारियों में जुटी है। जिसको लेकर कार्यशाला भी आयोजित की जा रही है।इसके पहले चरण में हर बूथ पर पार्टी से नए सदस्यों को जोड़ा जाएगा। इसके लिए हर बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया हैं। प्रदेश में 52 हज़ार बूथ है। इसके लिए पार्टी सदस्यता अभियान चलाएगी। जिसमें 1 करोड़ नए सदस्य बनाए जाएंगे। अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर संपर्क करेंगे और सदस्य बनाएंगे।
पार्टी इसलिए भी अलर्ट मोड़ पर है कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी मानी जाने वाली बीजेपी को लोकसभा चुनावा में चार सीटों के 31 बूथों पर एक भी वोट नहीं मिला था यानी इन बूथों पर बीजेपी के बूथ अध्यक्षों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी अपनी पार्टी को वोट नहीं दिया। प्रदेश के करीब 52 हजार पोलिंग बूथ के आंकड़े खंगालने के बाद ये चौंकान वाला तथ्य सामने आया था।ये बूथ सीकर, झुंझुनूं, जयपुर शहर और बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र के हैं। बीजेपी के इस सदस्यता अभियान के लिए मंगलवार को जयपुर में एक कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी। इस कार्यशाला में राष्ट्रीय पदाधिकारियों से लेकर जिला सदस्यता टीमें मौजूद रहेगी। सदस्यता अभियान के लिए प्रत्येक बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर और शक्ति केंद्रों के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!