भाजपा ने इस मंडल में घोषित किया मंडल अध्यक्ष

महामंत्री बने मंडल अध्यक्ष तो मंडल अध्यक्ष बन चुके है महामंत्री
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर भाजपा में एक मंडल के अध्यक्ष को बदल दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने खाजूवाला विधानसभा के बीछवाल मण्डल अध्यक्ष पद पर लक्ष्मणराम कुम्हार की घोषणा की है।

जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बताया लक्ष्मणराम कुम्हार वर्तमान में बीछवाल मंडल महामंत्री का दायित्व निभा रहे है ओर पिछले 10 साल से सक्रियता और समर्पण से पार्टी का काम कर रहे है आज इन्हें मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। इससे पहले तोलाराम कूकणा बीछवाल मंडल के अध्यक्ष थे। जिन्हें देहात कार्यकारिणी में जिला महामंत्री बनाया गया है। जिसके चलते मंडल अध्यक्ष पद रिक्त हो गया था। कूकणा की जगह अब लक्ष्मणराम को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!