राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शहर में बढ़ती बाइक चोरियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से चोरी की बाइक भी बरामद की है। यह कार्रवाई कोटगेट पुलिस ने की है। पुलिस ने थाना क्षेत्र में बढ़़ती चोरयों के खिलाफ निगरानी शुरू की और संदिग्धों पर नजर रखी। जिसके बाद पुलिस टीम ने सोहेब अली को दस्तयाब किया और पुछताछ की। जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पुलिस ने दो बाइक बरामद की है। दोनो गाडिय़ां हीरो की स्पलेंडर प्लस है। आरोपी से पुछताछ में आने वाले दिनों में कई और वारदातों के राज से पर्दा उठ सकता है।