राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पिकअप और बाइक के बीच में भिड़ंत हो जाने की खबर सामने आयी हे। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी वहीं एक अन्य घायल हो गया है। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार बुधवाली और सांवतीया गांव के बीच तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। इस सम्बंध में बुधवाली निवासी राधेश्याम स्वामी ने बताया कि उसका भतीजा ललित कुमार स्वामी और दलीप सिंह शनिवार को बाइक पर बुधवाली से रतनगढ़ आ रहे थे। बुधवाली और सांवतीया गांव के बीच सामने से तेज गति से आ रही पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में ललित कुमार स्वामी की मौत हो गई, जबकि दलीप सिंह गंभीर घायल हो गया। जिसकी हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!