You are currently viewing बीकानेर से बड़ी खबर: पानी में डूबी बालिका,जीजा पर दुष्कर्म के आरोप

बीकानेर से बड़ी खबर: पानी में डूबी बालिका,जीजा पर दुष्कर्म के आरोप

राजस्थान फर्स्ट न्यूज़,बीकानेर। पानी में डूबने से बालिका की मौत हो गई।घटना लूणकरणसर के मनोहरिया गांव से जुड़ी है। जहां पर 13 वर्षीय बालिका चित्र पशुओं को पानी पिलाने के लिए जोहड़ के पास गई हुई थी। इसी दौरान संतुलन बिगड़ गया और बालिका पानी में गिर गयी। जिसके चलते उसकी मौत हो गयी।

साली ने जीजा पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
रिश्तेदार द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता ने अपने जीजा पर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। विवाहिता ने बताया कि उसका परिवार पशु चराने का काम करता है। 13 जुलाई की रात को वह सो रही थी। उस दौरान उसके जीजा आए और डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने कोर्ट इस्तगासे के जरिए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।