Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर रेंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सैकड़ों की संख्या में लोगों को पकड़ा गया है। यह कार्रवाई आईजी बीकानेर ओमप्रकाश पासवान के निर्देशा में बीकानेर रेंज के चारों जिलों में की गयी। आईजी ओमप्रकाश ने बताया कि हाल ही में देश में आतंकी घटना के मध्यनजर रेंज के अधीनस्थ जिलों में बस स्टैंड,रेलवे स्टेशन,होटलों,धर्मशालाओं संदिग्ध स्थलों आदि की सघन तलाशी अभियान के निर्देश दिए गए। पुलिस टीम ने एक दिवसीय अभियान के तहत रेंज के चारों जिलों में 1401 पुलिस अधिकारियों और जवानों की 287 टीमों द्वारा 1516 स्थानों पर दबिश दी गयी। इस दौरान पुलिस ने 446 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस टीम नें 1286 होटलों,ढ़ाबो आदि की सघन तलाशी ली। पुलिस ने अभियान के दौरान 120 स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। 254 ऐसे अपराधियों को गिरफ्तार किया जो कि शांति भंग कर रहे थे। 30 प्रकरण आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किए गए। जिनमें 25 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 141 लीटर देशी शराब,56 लीटर हथकढ़ शराब जब्त की है। वहीं 8 मुकदमें एनडीपीएस एक्ट के दर्ज किए गए। जिनमें 11 लोगों को गिरफ्तार कर 850 ग्राम डोडा,42 ग्राम हेरोइन,20 किलो गाांजा,8 ग्राम अफीम के साथ एक बाइक को जब्त किया है।
पुलिस ने 7 अन्य मामलो में जुआ राशि के साथ 7 को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक देशी पिस्टल के साथ एक को गिरफ्तार किया है। अन्य विभिन्न प्रकरणां में 13 वांछित को गिरफ्तार किया गया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!