किसानों से जुड़ी खबर,व्यवस्था और वितरण के लिए इन अधिकारियों से कर सकते हैं संपर्क-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रमुख शासन सचिव कृषि व आयुक्त कृषि द्वारा प्रदत्त निर्देशो की अनुपालना में संयुक्त निदेशक कृषि  मदन लाल ने बताया कि जिले में रबी फसलों में बुवाई एवं सिचांई के सीजन को देखते हुये किसानों को उर्वरकों की निर्बाध आपूर्ति हेतु राज्य सरकार द्वारा सशक्त प्रयास किये जा रहे हैं। किसानों को उर्वरकों की निर्बाध, पर्याप्त एवं समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है व कृषि विभाग इस ओर पूर्ण सजगता से प्रयास कर रहा है। उच्च गुणवत्ता का कृषि आदान कृषकों को उपलब्ध हो इसलिए विभागीय अधिकारियों को फील्ड में निरंतर निरक्षण हेतु निर्देश दिये गये है।

ज़िले में यूरिया का 5195 मीट्रिक टन स्टॉक उपलब्ध
संयुक्त निदेशक ने बताया कि ज़िले में यूरिया की कुल मांग 80 हज़ार
500 मेट्रिक टन के विरुद्ध अब तक 29 हज़ार 581 मेट्रिक टन आपूर्ति हो चुकी है व 5 हज़ार 195 मेट्रिक टन स्टॉक उपलब्ध है। दिसम्बर माह में 21500 मेट्रिक टन यूरिया की मांग मुख्यालय जयपुर को प्रेषित कर दी गई है। किसान भाई संयम बनाये रखे एवं अनावश्यक यूरिया का स्टॉक न करें। वर्तमान में केवल उतनी ही मात्रा क्रय करें जितनी प्रथम सिचांई के लिये छिडकाव के लिये आवश्यक है। जब फसलों में दूसरी सिंचाई का समय आयेगा तब तक द्वितीय छिडकाव के लिये आवश्यक यूरिया की मात्रा जिले में उपलब्ध हो जायेगी।

जिला एवं ब्लॉक स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित
मदन लाल ने बताया कि ज़िले में उर्वरक की समुचित व्यवस्था व वितरण सुनिश्चित करने हेतु जिला एवं ब्लॉक स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किये गये है। जिला स्तर पर रामनिवास चौधरी, कृषि अधिकारी (9252159966) को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। ब्लॉक कंट्रोल रूम प्रभारी निम्नानुसार हैः-

1 बीकानेर सहायक निदे. कृ विस्तार, बीकानेर मीनाक्षी शर्मा 9782022800
2 लूणकरणसर कृ.अधि. सहा. निदे. कृ विस्तार, बीकानेर गिरीराज, 9414582537
3 कोलायत कृ.अधि. सहा. निदे. कृ विस्तार, बीकानेर मिनाक्षी पंवार, 9413210885
4 श्रीडूंगरगढ सहा.नि सहा. निदे. कृ विस्तार, श्रीडूंगरगढ रघुवर दयाल, 8005858806
5 छतरगढ़ सहा.नि. सहा. निदे. कृ विस्तार, छतरगढ रूबीना परवीन, 9694259502
6 नोखा सहा.नि. सहा. निदे.कृ.विस्तार, नोखा राजूराम डोगीवाल, 9982375983
7 खाजूवाला कृ.अधि. सहा. निदे. कृ विस्तार, छतरगढ सोमेश तंवर, 7737631866
8 पांचू कृ.अधि. सहा. निदे. कृ विस्तार, नोखा मामराज मेघवाल, 9636176893
9 बज्जू जिला विस्तार अधिकारी, बज्जू रामकिशोर मेहरा, 9001561078

70-80 फीसदी हो चुकी रबी की बुवाई
मदन लाल ने बताया कि रबी सीजन में जिले में लगभग 70-80 प्रतिशत बुवाई हो चुकी है। जिसकी फसल वार सूचना निम्नानुसार हैः-
क्र.सं. फसल लक्ष्य बुवाई (हैक्ट.)
1 गेहूं 120000 75000
2 चना 120000 103000
3 सरसों 270000 220000
4 जौ 8000 8000
5 तारामीरा 23000 2700
6 जीरा 80000 8000
7 ईसबगोल 27000
8 मैथी 6700
9 अन्य 600
कुल 621000 451000

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!