Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। घर जा रही महिला को पकडऩे और दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में लूणकरणसर पुलिस थाने में पीडि़ता की ओर से रिपोर्ट दी गयी है। जिसमें बताया गया है कि 27 अक्टूबर की शाम को वह खेत से घर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में आरोपी ने उसे अकेला देखकर पकड़ लिया और कीकरों में ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





