हाथों में भगवा और मुख पर जय श्री राम के उद्घोष के साथ धर्मयात्रा में शामिल होने का लिया संकल्प-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर बीकानेर शहर पूर्ण रूप से भगवा रंग में दिखने लगा है और चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष की तैयारियां भव्यता के साथ नजर आ रही है। गली, चौक, मोहल्ले और शहर के मुख्य सर्किल सहित अनेक प्रमुख स्थानों को ध्वज पताकाओं से, फरियों से सजाया गया है। तैयारियों के इसी क्रम में सर्किट हाउस के पास स्थित पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका के कार्यालय में सर्वसमाज की नारी शक्ति के साथ सभा आयोजित की गई।

उक्त सभा में नववर्ष समारोह समिति के अध्यक्ष गणेशमल बोथरा, संघ चालक टेकचन्द बरडिय़ा, चम्पालाल गेदर, पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका, चंद्रेश हर्ष, ओम राजपुरोहित एवं युधिष्ठर सिंह भाटी मंचासीन रहे। सभा को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष गणेश बोथरा ने कहा कि एकजुटता और सकारात्मकता के साथ हिन्दू नववर्ष का आगाज करें। हमारी पीढिय़ों को बताएं कि नववर्ष दिसम्बर में नहीं चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को मनाया जाता है।

भाजपा नेता महावीर रांका ने कहा कि जिस तिथि को प्रभु राम का राज्याभिषेक हुआ है वह तिथि सामान्य हो नहीं सकती। इसलिए नववर्ष हमें चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को ही मनाना चाहिए। संघ चालक टेकचन्द बरडिय़ा ने उपस्थित सैकड़ों महिलाओं-बालिकाओं को सम्बोधित करते हुए 19 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली धर्मयात्रा में शामिल होने का आह्वान किया।

 

गौरीशंकर देवड़ा ने बताया कि सभा में भारती अरोड़ा, प्रोमिला गौतम, उपासना जैन, राजश्री कच्छावा, पूर्व पार्षद विमला गहलोत, किरण शर्मा, पूजा देवड़ा, इंदिरा व्यास, सुनीता हटीला सहित सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम में शंभु गहलोत, नरेन्द्र चंचल, शंकर सिंह राजपुरोहित, लक्की पंवार, नरपत सिंह भाटी, घनश्याम जाजड़ा, विशाल चौपड़ा, नरेन्द्र भादाणी, दाऊलाल छंगाणी, सुनील मिढ्ढा, रामकिशन बजाज, महेन्द्र सुगंध, राजेन्द्र व्यास, अमर खंडेलवाल, अमनदीप बिश्नोई, ओम नायक की सहभागिता रही।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!