लोक गीतों के साथ गवर-ईशर की बालिकाओं ने भरवाई खोळ-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में इन दिनों गणगौर की धूम है। गली मोहल्लों में बालिकाएं गणगौर की विधिवत पूजा अर्चना कर रही है। इसी कड़ी में उपनगर भीनासर मे लोक संस्कृति बचाने हेतु बालिकाओं ने भी गवर ईशर की खोल भराई। मोनिका पानेचा द्वारा अपनी सहेलियों के साथ मोहल्ले के प्रत्यक घर गवर ईश्वर का खोल भराई व रात्रि मे लोक गीत गाकर मां गवर जी की पूजा अर्चना करती हैं।

 

आज गोपेश्वर कृपा भवन नोखा रोड मे खोल भराई रसम का मगन महाराज द्वारा रखा गया। जिसमें सभी लड़कियों व महिलाओं को नाश्ता व गवरजा मां को मिठाई टॉफी, श्रृंगार, समान रूपये देकर खोल भरकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान स्वरूप, दीपिका, टीनू, आरती, भान,ु शानवी, गुनगुन, सीमा, राधिका, यशिका, ऋषिका, वीरा, रुचिका सभी बच्चियों ने नृत्य गायन लोक आनंद लिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!