काम करके घर पर आकर सो व्यक्ति, चाय देने गई पत्नी तो मिला अचेत और हो गयी मौत-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। काम करके घर पर आए व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जामसर पुलिस थाना क्षेत्र के लड़ेरा में 27 दिसंबर की सुबह 7 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में लाड़ेरा निवासी गिरधारी पुत्र पुरखाराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका भतीजा राजूराम खेत में फव्वारों से जहर पानी में मिलाकर चला रहा था। थोड़ी देर बाद घर आकर सो गया। जब उसकी पत्नी चाय देने के लिए गई तो वह अचेत मिला। जिसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर राजूराम की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!