Bikaner News गाय-सनातन के नाम पर बनी सरकार गोचर पर करना चाहती है कब्जा-सरजुदास महाराज,देखें वीडियो
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। गोचर को अराजीराज करने को लेकर गौभक्तों में आक्रोश व्याप्त है। लगातार गौभक्त जनजागरण अभियान कर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। इसी कड़ी में आज संत महात्माओं की अगुवाई में जिला कलेक्ट्रेट में गोपाल यज्ञ करते हुए प्रदेश सरकार,जिला प्रशासन की सदबुद्धि के लिए यज्ञ किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में संत महात्मा,गौभक्तों के साथ-साथ विभिन्न संगठनों के लोग मौजूद रहें।


संत महात्माओं और गौभक्तों ने गोचर को पुन: गोचर के नाम करने क लिए सदबुद्धि यज्ञ किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय संत और महामंडलेश्वर सरजुदास महाराज ने वर्तमान सरकार पर तल्ख शब्दों में आक्रोश व्यक्त किया। सरजुदास महाराज ने कहा कि जो सरकार गाय,गोचर,सनातन के नाम पर वोट मांगकर बनी है वहीं सरकार गोचर पर कब्जा करने के लिए उतारू है। जिसे कभी भी स्वीकार नहीं किया जाएगा। महाराज ने कहा कि इनकी बुद्धि खराब हो चुकी है इसके लिए सदबुद्धि यज्ञ किया गया है।
महाराज ने कहा कि गौचर की एक इंच जमीन पर भी कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए अगर अपने प्राणों की आहुति देनी पड़ेगी तो भी हम पीछे नहंी हटेंगे और आत्मदाह कर लेेंगे। महाराज ने कहा कि समय रहते अगर प्रशासन ने गौभक्तों की बात को नहीं माना तो आने वाले दिनों में एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान महामंडलेश्वर सरजुदास जी महाराज,पुजारी बाबा,पंडि़त राजेन्द्र किराडू के साथ-साथ सैकड़ों की संख्या में संत महात्मा,गौभक्त मौजूद रहें।



