Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर/जयपुर। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन का दो दिवसीय अधिवेशन शनिवार से जयपुर के अजमेर रोड़ स्थित समुराई रिसोर्ट भांकरोटा में शुरू हुआ। अधिवेशन के उद्धघाटन सत्र को प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश के सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने संबोधित किया। इस अवसर पर यूपीएससी में सफल हुवे समाज के साक्षी जैन, संभव पाटनी, अनुषा जैन, कार्तिक सिंघल, मोहित अग्रवाल, हिमांशु जैन का सम्मान किया गया।

इस मंथन शिविर के दूसरे सत्र को वरिष्ठ विधायक कालीचरण सराफ, मुख्य वक्ता भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने संबोधित करते हुए वैश्य समाज की एकजुटता की बात कही जबकि तीसरे सत्र संगठन सत्र को महासम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष एन के गुप्ता, महामंत्री गोपाल गुप्ता, राज्य प्रभारी ध्रुवदास अग्रवाल आदि ने संबोधित किया। दो दिवसीय अधिवेशन में बीकानेर इकाई की ओर से अध्यक्ष विनोद बाफना, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य विजय बाफना ने सदस्यता अभियान सहित जिले में चल रही गतिविधियों से अवगत करवाया। महिला इकाई प्रदेश मंत्री धनलक्ष्मी जैन व महिला इकाई महामंत्री सरिता नाहटा ने महिला विंग का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया व आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई साथ ही महिला विंग की प्रदेश कार्यसमिति का आयोजन बीकानेर में आयोजित करने का सुझाव दिया।

युवा इकाई के यशु चाँडक ने युवा इकाई के कार्यक्रमों का विवरण सदन के पटल पर प्रस्तुत किया व बीकानेर में आयोजित हुवे यूनिटी कप जैसे आयोजन पूरे प्रदेश भर में आयोजित करने की बात कही। इस अवसर पर संयुक्त महामंत्री दिनेश महात्मा, पूरब भंशाली, जया जैन ने संगठन सत्र में जिले की पिछले वर्ष की गतिविधियों से सदन को अवगत कराया ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!