Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मारपीट के मामले में कार्रवाई नहीं होने से आहत दो लोगों के पानी की टंकी पर चढ़ जाने की खबर सामने आयी है। कार्रवाई नहीं होने से आहत दो लोग जेएनवीसी क्षेत्र के स्वर्ण नगर जयंती में पानी की टंकी पर चढ़ गए और मारपीट के मामले में आरोपित की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और समझाईश की जा रही है ।


जानकारी के अनुसार मामला जसरासर पुलिस थाना क्षेत्र के काकड़ा गांव से जुड़ा है। जहां पर कुछ दिनों पूर्व दो पक्षो में पानी की निकासी को लेकर विवाद हो गया। जिसमें नोबत मारपीट तक पहुंच गयी थी। ऐसे में पीडि़त पक्ष ने मुूकदमा दर्ज करवाया और फिर आईजी से भी मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की थी लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं होने से आहत होकर दो लोग पानी की टंकी पर चढ़ गए। वहीं बताया जा रहा है कि पुलिस भी आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर जुटी हुई है लेकिनआरोपियों के सम्बंध में जानकारी नहीं मिल पा रही है।



